फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: 'कलाकारों को खुद का प्रचार करना बंद कर देना चाहिए', सेल्फ प्रमोशन पर शाहिद कपूर की दोटूक

Sun, 24 Sep 2023 05:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने डैशिंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने शुरुआती संघर्षों का खुलासा किया कि किस तरह से उन्होंने करियर के दौरान फिल्मों में अपनी भूमिकाएं हासिल कीं।
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने डैशिंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने शुरुआती संघर्षों का खुलासा किया कि किस तरह से उन्होंने करियर के दौरान फिल्मों में अपनी भूमिकाएं हासिल कीं। इस दौरान शाहिद से अभिनेताओं के आत्म प्रचार को लेकर भी कई सवाल किए गए। इसपर शाहिद ने अपने बेबाक अंदाज में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और खुद के प्रचार को 'हिंदुस्तानी संस्कृति' के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन


सेल्फ प्रमोशन पर शाहिद कपूर की दोटूक

हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद से आज के कलाकारों के  'चुपचाप महत्वाकांक्षी' होने के बारे में पूछा गया था। अभिनेता ने कहा कि वह भले ही पुराने स्कूल के लगते हों, लेकिन वह इसी मानसिकता के साथ बड़े हुए हैं। हर कोई अपना प्रचार कर रहा है। मैं नहीं जानता, लेकिन मुझे यह थोड़ा अजीब लगता है। आप अपनी प्रशंसा कैसे कर सकते हैं? मेरा पालन-पोषण उस तरह नहीं हुआ है,'' उन्होंने कहा कि इस जनरेशन के लोगों में ध्यान आकर्षित करने वाले व्यवहार में वृद्धि हुई है।

Jawan: 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने गेयटी थिएटर के बाहर लगा फैंस का हुजूम, जमकर थिरके किंग खान के प्रशंसक

विज्ञापन

आज के कलाकारों के लिए कही यह बात

वहीं, अपने पिछले इंटरव्यू में शाहिद ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने 'जब वी मेट' के निर्माताओं को उन्हें चश्मा पहनने की अनुमति देने के लिए मनाया। फिल्म में शाहिद ने 'आदित्य कश्यप' का किरदार निभाया, जो करीना कपूर के जरिए निभाए गए किरदार 'गीत' के विपरीत अपने शांत स्वभाव के लिए जाना गया। शाहिद ने बताया कि मैंने हर किसी से लड़ाई की। मैंने कहा कि मैं इसके लिए चश्मा पहनना चाहता हूं और हर किसी ने कहा कि क्या तुम पागल हो? हीरो चश्मा थोड़ी पहनता है? तू गाना कैसे गाएगा?

विज्ञापन


Jawan: 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने गेयटी थिएटर के बाहर लगा फैंस का हुजूम, जमकर थिरके किंग खान के प्रशंसक


इन फिल्मों में आएंगे नजर

वहीं बात करें शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता के पास तीन फिल्में हैं। वह अगली बार निर्देशक अमित जोशी और आराधना साह की 'इम्पॉसिबल लव स्टोरी', आदित्य निंबालकर की 'बुल' और 1964 की फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें