फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: मीरा राजपूत के कहने पर शाहिद ने की थी 'कबीर सिंह', इस वजह से अभिनेता ने मानी पत्नी की जिद

Fri, 06 Oct 2023 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर बी-टाउन के मोस्ट डैशिंग एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन शाहिद कपूर और कृति सेनन के एक फिल्म में साथ आने की घोषणा हुई, तभी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे।
विज्ञापन
शाहिद कपूर और कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर बी-टाउन के मोस्ट डैशिंग एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन शाहिद कपूर और कृति सेनन के एक फिल्म में साथ आने की घोषणा हुई, तभी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे। ये दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। अब हाल ही में, शाहिद ने खुलासा किया है 'कबीर सिंह' फिल्म करने के लिए उन्हें उनकी पत्नी ने मनाया था।
विज्ञापन


मीरा राजपूत के कहने पर शाहिद ने की थी 'कबीर सिंह'

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' 2019 में रिलीज हुई। यह फिल्म वांगा की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी, जिसमें विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने अभिनय किया था। पिंकविला से बातचीत में शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि वह शुरुआत में 'कबीर सिंह' नहीं करना चाहते थे। यह उनकी पत्नी मीरा राजपूत ही थीं, जिन्होंने उन्हें फिल्म करने के लिए मनाया था।

Shaheen Bhatt: महेश भट्ट की बिटिया से जानिए उलझन का इलाज, शाहीन भट्ट की हर बात मन मोह लेगी

विज्ञापन

कबीर सिंह करने पर ऐसा था शाहिद का पहला रिएक्शन

शाहिद ने कबीर सिंह करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, 'मेरा पहला जवाब था कि किसी भी तरह से मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं।' क्योंकि यह लड़का एक नया है और उसने पहले से ही इस फिल्म में इतना अच्छा काम किया है।' उन्होंने बताया, 'क्या होता है जब आप किसी को पहली बार कैमरे पर देखते हैं, चाहे वह कोई भी हो, आप उनके किरदार में घुलमिल जाते हो फिर आप इसकी जगह किसी और को स्क्रीन पर देखना पसंद भी नहीं करते हो।'

विज्ञापन


Atlee: 'जवान' के मोनोलॉग को लेकर आपस में भिड़ीं भाजपा-कांग्रेस! एटली बोले- यह 100 वर्ष तक कायम रहना चाहिए


इस वजह से अभिनेता ने मानी पत्नी की जिद

इसके बाद शाहिद ने मीरा की प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया और बताया कि कैसे उन्होंने अभिनेता को कबीर सिंह करने के लिए मनाया। 'वह बस मुझे देखती रहीं और 5 मिनट के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि तुम बस चुप रहो और करो। यह तुम्हारे लिए एकदम सही फिल्म है। मैंने कहा, 'सच में?'। तब उन्होंने कहा, 'हां। लोग तुम्हें इसमें देखना पसंद करते हैं' प्रेम कहानियाों और उलझे हुए किरदारों में देखना पसंद करते हैं।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें