फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर को देखकर हैरान रह गया था उनका बेटा जैन, अभिनेता ने बताई वजह

Wed, 11 Oct 2023 11:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद ने खुलासा किया कि उनके बच्चे उनकी यह फिल्म देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत तब हुई जब उनकी पत्नी मीरा ने उनसे पूछा, 'मुझे बच्चों को आपकी कौन सी फिल्म दिखानी चाहिए?' 
विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन एक भूमिका जिसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा जाना जाता है वह है इम्तियाज अली की जब वी मेट। इस फिल्म में उन्होंने बिजनेसमैन आदित्य कश्यप की भूमिका निभाई थी। वहीं, गीत के रूप में करीना कपूर नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब इसे एक कल्ट क्लासिक के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

Azmeri Haque Badhon: मैं बांग्लादेश की बेटी हूं, शोहरत और दौलत की चाहत से ज्यादा मुझे अपने देश से प्यार है

Trending Videos

शाहिद के बच्चों ने देखी जब वी मेट
पिंकविला के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में शाहिद ने खुलासा किया कि उनके बच्चे उनकी यह फिल्म देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत तब हुई जब उनकी पत्नी मीरा ने उनसे पूछा, 'मुझे बच्चों को आपकी कौन सी फिल्म दिखानी चाहिए?' इसके जवाब में शाहिद ने एक भी नहीं कहा। उन्होंने आगे बताया कि कुछ फिल्में अच्छी नहीं थीं और जो अच्छी थीं वे बच्चों के लिए नहीं थीं। आखिरकार उन्होंने (बच्चों) ने पहली फिल्म जब वी मेट देखी। हालांकि, फिल्म देखने के बाद, उनके बेटे ने उनकी ओर हैरान से देखा और पूछा, 'पापा, आप बिना दाढ़ी के ऐसे दिखते हैं?' यह सुनकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद को हाल ही में फिल्म ब्लडी डैडी में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। जियो सिनेमा ने दर्शकों के लिए इसे मुफ्त में ही रिलीज किया था। शाहिद की आगामी फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही कृति सेनन के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
Indian 2: इंडियन 2 को लेकर आया नया अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे कमल हासन के फैंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें