'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता थी कि आखिर एक इंसान रोबोट के प्यार में कैसे गिरफ्तार हो सकता है। आखिर कैसी होगी एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी। आज इन सभी सवालों के जवाब दर्शकों को मिल रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स ने एक और खास सरप्राइज अपने फैंस को दिया है।
अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज रिलीज हो गई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। शाहिद और कृति की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। रोबोट और इंसानी जज्बातों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों को मेकर्स ने एक खास सरप्राइज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी सरप्राइज के साथ फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
दर्शकों के लिए है सरप्राइज!
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता थी कि आखिर एक इंसान रोबोट के प्यार में कैसे गिरफ्तार हो सकता है। आखिर कैसी होगी एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी। आज इन सभी सवालों के जवाब दर्शकों को मिल रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स ने एक और खास सरप्राइज अपने फैंस को दिया है। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा एक और अभिनेत्री हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में जाह्नवी कपूर भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं हैं।
क्या जान्हवी आएंगी सीक्वल में नजर!
शाहिद और कृति की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज दर्शकों के सामने आ चुकी है। इस फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा जान्हवी कपूर भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं हैं। वे फिल्म के अंत में शाहिद कपूर की सहयोगी बनकर आती हैं। इसके साथ ही फिल्म के अंत में 'द एंड' के बजाय 'टू बी कंटीन्यूड' लिखकर आता है। लोगों को लग रहा है कि अब निर्माता जान्हवी कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का सीक्वल ला सकते हैं।
जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक उनकी डिमांड है। जान्हवी इन दिनों जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वे आने वाले दिनों में फिल्म 'आरसी16' में भी नजर आएंगी।