फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस का प्यार पाकर भावुक हुए शाहिद कपूर, पोस्ट कर लिख दी ये बड़ी बात

Sun, 28 Feb 2021 08:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : Insatagram- @shahidkapoor

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दर्शकों के सबसे चहीते अभिनेताओं में से एक हैं। कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फैंस ने दिल खोलकर शाहिद का स्वागत भी किया और प्यार भी लुटाया। इसका एहसास अब अभिनेता खुद भी करने लगे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर खुद को भाग्यशाली बताय है।

विज्ञापन

2 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। फोटो में शाहिद आगे जाते दिख रहे हैं और पीछे उनके चाहने वालों की भीड़ लगी है। शाहिद की एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो रहे हैं। इसमें अभिनेता के प्रति लोगों का क्रेज साफ देखा जा सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
इस तस्वीर पर शाहिद कपूर ने अपने दिल की बात लिखी है। उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताया। अभिनेता ने लिखा ‘प्यार दुर्लभ होता है। इसे पाकर धन्य हूं। शानदार। यादें’। देखने वाली बात है कि शाहिद जिस तरह से वहां से गुजर रहे हैं दर्शकों का प्यार उनपर और उमड़ रहा है। इतना ही नहीं सभी ने शाहिद का चेहरा बना हुआ फेस मास्क भी पहना हुआ है।

4 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
बता दें कि फिल्म कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग उत्तर से लेकर दक्षिण तक बढ़ गई है। कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी, जिसमें लोकप्रिय साउथ इंडियन अभिनेता विजय देवराकोंडा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को हिंदी में अपार सफलता मिली व शाहिद कपूर का कद और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : youtube
इसके बाद से ही शाहिद कपूर की लोकप्रियता में दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं इस फिल्म के सीन को लेकर तो ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने शाहिद के जन्मदिन पर एक मीम भी बना दिया, जिसपर शाहिद खुद भी हंस पड़े। फिलहाल अभिनेता अपनी अगली फिल्म ‘जर्सी’ की तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें