फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, स्टाइल देख फैंस के उड़े होश

Sun, 28 Feb 2021 08:10 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : social media

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। फिल्मों के जरिए पर्दे पर जलवा बिखेरने से पहले ही सुहाना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी अपलोड की गई एक फोटो भी सुर्खियों में आ जाती है। आए भी क्यों न! बादशाह खान की बेटी की फोटो पर नेटिजन्स रिएक्शन की भरमार जो कर देते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसने तुरंत ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते कुछ ही देर में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। यंग स्टारकिड सुहाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। वीडियो में वो न्यूयॉर्क में अपने ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर’ (BFF) के साथ गाला टाइम बिता रही हैं और पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : social media

इस बीच 20 वर्षीय सुहाना खान अपनी तीन अन्य दोस्तों के साथ दिख रही हैं। चारों सहेलियां मिलकर कैमरे में देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। इस दौरान इनका स्टाइल देखते ही बन रहा है। वहीं सुहाना तो अच्छे-अच्छों को टक्कर दे रही हैं। उनके बाल खुले हैं और ब्लैक आउटफिट में वो कहर ढा रही हैं।

4 of 5
Suhana Khan - फोटो : Social Media
जहां फैंस सुहाना के जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं वो फिलहाल न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना के अलावा शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन भी अपने आकर्षक लुक के साथ इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram
वहीं पिता शाहरुख खान की बात करें तो वो बड़े पर्दे पर जल्द ही धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ‘पठान’ फिल्म के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी। ये चौथी बार होगा जब दीपिका और शाहरुख एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें