फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid kapoor: 'फर्जी 2' की तैयारी में जुटे शाहिद कपूर, पत्नी मीरा को बताया अपनी रियल लाइफ 'प्रीति'

Fri, 04 Oct 2024 10:55 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'फर्जी 2' की तैयारी में लगे हैं। इस बीच शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा को अपनी रियल लाइफ प्रीति बताया है। इस फोटो में शाहिद ने मीरा को अपनी रियल लाइफ प्रीति बताया है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर- मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहते हैं। शाहिद इस साल अपनी सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। इसके बाद शाहिद अब 'फर्जी 2' की तैयारी में जुट गए हैं। शाहिद कपूर ने अब हाल ही में अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ एक सेल्फी फोटो शेयर की है। इस फोटो में शाहिद ने मीरा को अपनी रियल लाइफ प्रीति बताया है। 
विज्ञापन

शाहिद कपूर- मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीरें
अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर पत्नी मीरा कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों खूबसूरत वादियों के बीच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया- कबीर अपनी असली प्रीति के साथ। शाहिद की इस फोटो को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है।


Box Office Report: सातवें ही दिन थम गई 'देवरा' की रफ्तार, 50 दिन बाद भी 'स्त्री 2' में दम बरकरार

वादियों में धूम रहे शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
शाहिद अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत वादियों में घूम रहे हैं। शाहिद कपूर इस फोटो पर प्रशंसकों ने बहुत ही प्यारी प्रतिक्रिया दी है। शाहिद के प्रशंसकों ने कहा कि आप दोनों बहुत ही अच्छे हैं। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'नजर न लगे'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'आप दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं'। इसके साथ ही प्रशंसकों ने हार्ट और लव इमोजी भी कमेंट में लिखी है।

Anushka Sharma: अनुष्का से प्यार करते थे अर्जुन कपूर? करण जौहर के खुलासे पर अभिनेत्री बोलीं- 'मुझे नहीं पता'

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @mira.kapoor
फर्जी 2 की हुई थी मांग
'फर्जी 2' वेब सीरीज को लेकर फिल्म में शाहिद कपूर के सह-कलाकार भुवन ने कहा कि 'फर्जी' सीरीज का दूसरा पार्ट जरूर आएगा। 10 फरवरी 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'फर्जी' को प्रशंसकों से भरपूर प्यार दिया था। इसके बाद से ही इस सीरीज का दूसरा पार्ट 'फर्जी 2' बनाने की मांग सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फर्जी 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से इसका पहला भाग खत्म हुआ था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें