उनके नए घर का कंस्ट्रक्शन काम जोरों पर चल रहा है। तस्वीर में दोनों घर की सीढ़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं। ये वो सीढ़ी है, जो उनके डुप्लेक्स अपार्टमेंट के दो फ्लोर को कनेक्ट कर रही है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा है, ‘वन स्टेप एट अ टाइम’ यानी कि एक बार में एक ही कदम।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में मीरा राजपूत हरे रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। जबकि शाहिद कपूर ग्रे-ग्रीन कैजुअल लुक में हैं।मीरा और शाहिद जिस घर की सीढ़ियों पर खड़े हैं यह उन्होंने साल 2018 में खरीदा था। ये घर जिस बिल्डिंग में है, वहां से समुद्र का शानदार व्यू दिखता है।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, शाहिद ने इस बिल्डिंग के 42वें और 43वें फ्लोर प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 56 करोड़ रूपये है। यह घर लगभग 4000 स्कॉय फीट में है। आपको बता दें कि शाहिद अपनी अगली फिल्म ‘जर्सी’ में दिखेंगे जो कि तेलुगु फिल्म की रीमेक है।
मीरा राजपूत ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने मास्क पहना हुआ है, जबकि शाहिद का मास्क उनके हाथ पर है। आपको बता दें कि मीरा राजपूत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, शाहिद मुझसे 14 साल बड़े हैं, लेकिन इससे हमारे रिश्ते में कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं उनके एक्सपीरियंस का फायदा लेती हूं और वह मेरे नए नजरिए का फायदा उठा सकते हैं। मैं खुद को सबसे ज्यादा तब पसंद करती हूं, जब मैं उनके साथ होती हूं।