फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: चलती ट्रेन पर 'छैंया छैंया' शूट करना नहीं था आसान, मलाइका की इस बात से डरे हुए थे शाहरुख खान

Fri, 25 Nov 2022 01:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के साथ 'छैंया छैंया' की शूटिंग के दौरान का मजेदार किस्सा बताया है। इस गाने में दोनों ने चलती ट्रेन पर डांस किया था।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती ट्रेन पर मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान का 'छैंया छैंया' पर डांस करना आज भी लोगों को याद है। 24 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आइकॉनिक डांस नंबर्स में से एक है, जिसपर आज भी लोग थिरकना पसंद करते हैं। फराह खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस गाने को चलती ट्रेन पर फिल्माना इतना आसान नहीं था। ऐसे में शाहरुख खान मलाइका अरोड़ा को लेकर डरे हुए थे कि कहीं उन्हें कुछ हो ना जाए। इस बात का खुलासा हाल ही में मलाइका ने किया है।

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने 'छैंया छैंया' गाने की शूटिंग के दौरान की बात की। मलाइका ने हंसते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान शाहरुख लगातार इस पर जोर दे रहे थे कि वह हार्नेस का इस्तेमाल करें, क्योंकि वह डरे हुए थे कि कहीं अभिनेत्री ट्रेन से उड़ न जाए। मलाइका ने कहा, 'शाहरुख मुझे लेकर डरे हुए थे और ऐसे में मुझे हार्नेस का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे थे, जबकि उन्होंने खुद हार्नेस नहीं लगाया था। लेकिन हार्नेस के साथ काम करना मुश्किल था। सोचिए कि आपका एक हिस्सा बंधा हुआ है, तो ऐसे में आप कैसे डांस कर सकते हैं। ऐसे में हमने बिना हार्नेस के ही ये कर दिखाया।'

Yashoda: कानूनी पचड़े में फंसी सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’, मानहानि के आरोप के चलते ओटीटी रिलीज पर लगी रोक

वहीं, शाहरुख खान भी चलती ट्रेन पर 'छैंया छैंया' को लेकर बात कर चुके हैं। अभिनेता ने कहा था, 'यह बहुत डरावना था। सभी डांसर बंधे हुए थे इसलिए यह मुश्किल था। ट्रेन धीमी चल रही थी, लेकिन कई बार ओवरहेड ब्रिज आ जाते थे, जिसकी वजह से कम्यूनिकेशन भी नहीं हो पाता था।'

Rishab Shetty: क्या है कांतारा की सफलता का राज, 16 करोड़ की फिल्म ने कैसे कमाए 400 करोड़? ऋषभ शेट्टी ने खोला राज
विज्ञापन

बता दें कि 'छैंया छैंया' 1998 में आई फिल्म 'दिल से' का गाना है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। वहीं, मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपना रियलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'मूविंग विद मलाइका' है। इसमें अभिनेत्री का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

Bigg Boss 16: अर्चना और सौंदर्या ने साजिद खान पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कास्टिंग काउच का एक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें