फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: केआरके ने वरुण धवन की 'भेड़िया' को बताया यातना, बोले- अरुणाचल के जंगलों में सड़क कैसे...

Fri, 25 Nov 2022 12:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब कमाल आर खान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कटाक्ष भरे लहजे में बताया कि आखिर फिल्म क्यों देखनी चाहिए। 
विज्ञापन
कमाल आर खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं। अब इसमें सेल्फ क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान पीछे रह जाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड स्टार्स पर अक्सर कटाक्ष करने वाले केआरके ने भेड़िया फिल्म के रिलीज होते ही इसे निशाने पर लिया है और ट्विटर पर इसे इंटरवल तक एक यातना बताया है।

विज्ञापन

 

Bigg Boss 16: अर्चना और सौंदर्या ने साजिद खान पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कास्टिंग काउच का एक्ट

बोले निर्देशक ने खुद लिखा बचकर रहें...
केआरके ने ट्विटर पर वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "यह इंटरवल है और भेड़िया मूवी यहां तक एक यातना है, अगर आप सीखना चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश के जंगल में सड़क कैसे बनाई जाती है तो आपको फिल्म जरूर देखनी चाहिए, निर्देशक ने इंटरवल की जगह खुद लिखा है कि बचकर रहना इस फिल्म से।"


 

Ram Kapoor: राम कपूर ने खरीदी अपनी ड्रीम कार फरारी, पिछले ही साल ली थी करोड़ों की पोर्शे करेरा एस

विज्ञापन

अरुणाचल के जंगलों में सड़क बनाने की कहानी 
बात करें फिल्म 'भेड़िया' की तो यह दिल्ली के रहने वाले भास्कर नाम के एक लड़के पर आधारित है जो सड़क बनाने अरुणाचल प्रदेश पहुंचता है, लेकिन गांव वाले जंगलों के पेड़ को काटने नहीं देना चाहते हैं। इसके बावजूद भास्कर अपने काम में लगा रहता है लेकिन एक दिन वापस लौटते समय उस पर हमला हो जाता है। इसके बाद उसमें बदलाव होने लगते हैं और वह 'भेड़िया' में तब्दील हो जाता है। फिल्म की कहानी फंतासी सी दिखाई देती है। हालांकि देखा जाए तो इसमें पर्यावरण के मुद्दे को उठाने की कोशिश भी की गई है। अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस ग्राफ क्या रहता है यह तो दर्शक ही तय करेंगे।
 

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने शाहरुख खान से सीखी एक्टिंग की दिलचस्प ट्रिक, किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें