शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख फैंस के कमेंट को पढ़ रहे हैं। दरअसल, आज यानी गुरुवार को इंस्टाग्राम पर प्राइम वीडियो ने शाहरुख के इस वीडियो को साझा किया है। शाहरुख ने वीडियो में कहा कि मेरे पास आपके कुछ कमेंट, कुछ वीडियो और आपके कुछ सवाल हैं। मैं उनका जवाब देने की कोशिश करने जा रहा हूं।
Nawazuddin Siddiqui: बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पत्नी आलिया से हो सकता है समझौता!
इसके बाद शाहरुख अपने टैब पर एक वायरल वीडियो देखते हैं, जिसमें एक बूढ़ी महिला फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद किंग खान मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि सच में यह बहुत प्यारा है। ऐसा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मीना जी। अगर, मैंने आपको पहले डांस करते हुए देखा होता तो शायद हम दीपिका से नहीं, आपसे गाने में डांस करने के लिए कहते। मुझे यकीन है कि दीपिका भी इस बात का बुरा नहीं मानतीं।
Salman Khan: सलमान खान की याचिका पर 30 मार्च को हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला