फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पत्नी आलिया से हो सकता है समझौता!

Thu, 23 Mar 2023 09:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा है कि वह केवल अपने दोनों बच्चों को देखना चाहते हैं और अगर ऐसा होता है तो वह अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस ले लेंगे।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले काफी समय से अभिनेता का अपनी पत्नी आलिया से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच चल रहे कोर्ट केस को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आता रहता है। कभी आलिया सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन के नाम संदेश लिखती हैं, तो कभी नवाज ऐसा करते हैं। लेकिन अब इस बिगड़ते मामले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, खबर है कि अभिनेता अपने बच्चों से जल्द से जल्द मिलना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए वह अपनी याचिका वापस लेने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं नवाज
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा है कि वह केवल अपने दोनों बच्चों को देखना चाहते हैं और अगर ऐसा होता है तो वह अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका वापस ले लेंगे। अभिनेता के वकील ने कहा कि बच्चे दुबई में उनके स्कूल से गायब थे और नवाज उनका पता नहीं लगा पा रहे थे। यही कारण था कि उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। मुझे इस याचिका में मिल सकने वाली सीमित राहत के बारे में पता है। नवाज अपने बच्चों से काफी समय से नहीं मिले हैं और उन्हें उनकी चिंता है। अगर आलिया उन्हें बच्चों से मिलने देती हैं, तो वह अपनी यह याचिका वापस ले लेंगे।'

आलिया समझौते के लिए तैयार!  
जहां नवाज के वकील ने अभिनेता का पक्ष रखा, वहीं उनकी पत्नी आलिया के वकील शिखर खंडेलवाल ने कहा कि, 'यह याचिका निष्फल थी क्योंकि जब इसे दायर किया गया था तो मेरी क्लाइंट दोनों बच्चों के साथ अभिनेता की मां के बंगले में रह रही थीं। मेरी क्लाइंट मामले को निपटाने के लिए तैयार है। लेकिन जब वह बच्चों के साथ अभिनेता की मां के घर पर रह रही थीं, तो यह कैसे हो सकता है कि वह नहीं जानते थे कि बच्चे कहां हैं? वह अपने बच्चों से मिलने के लिए फ्री हैं। कभी भी मिल सकते हैं, लेकिन वह खुद ही उनसे नहीं मिल रहे हैं।'  
Bhabiji Ghar Par Hai: अंगूर भाभी को आया भयंकर गुस्सा! शो को 'वल्गर' बुलाने वालों को जमकर सुनाई खरी खोटी
विज्ञापन

आलिया के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
जहां आलिया और नवाजुद्दीन के बीच काफी टेंशन चल रही है, वहीं अभिनेता की पत्नी पर मंजू गढ़वाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आलिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मंजू से लाखों रुपये उधार लिए थे, जिसे अब वह लौटा नहीं रही हैं। मंजू ने कहा, आलिया ने चार साल पहले मेरे माता पिता से फिल्म बनाने के लिए 50 लाख रुपये उधार लिया था। अब इतने साल गुजर जाने के बाद भी वह पैसे वापस लौटाने का नाम नहीं ले रही हैं। आलिया ने मेरे परिवार से 27 लाख रुपये उधार लिया था। यही नहीं, उन्होंने अभी तक फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के भी सात लाख रुपये वापस नहीं दिए हैं।
Salman Khan: सलमान खान की याचिका पर 30 मार्च को हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें