फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पर क्या बोले शाहरुख?: ‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना...’ अभिनेता की बात याद कर भावुक हुए किंग खान

Thu, 08 Oct 2026 06:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Remembers Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ काम कर चुके सितारे उन्हें अपने-अपने अंदाज में याद कर रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी नाना पाटेकर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है। 
विज्ञापन
नाना पाटेकर और शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को गोवा में निधन हो गया। यह खबर सुनने के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


शाहरुख ने किया भावुक पोस्ट
शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर बताया कि करियर के शुरुआती दौर में नाना पाटेकर ने उन्हें एक ऐसी सलाह दी थी, जिसे वह कभी नहीं भूल पाए। नाना ने उनसे कहा था, 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना।' शाहरुख के मुताबिक, नाना की यह बात उनके लिए बेहद खास थी।

शाहरुख ने बताया कि जब वह पहली बार नाना से मिले थे तो काफी नर्वस और प्रभावित थे। घबराहट में वह अपने बालों से खेलने लगे थे। यह देखकर नाना ने उनका हाथ हटा दिया और कहा, 'हीरो की तरह बाल मत बना... तू एक्टर है।'
विज्ञापन

 
Trending Videos

शाहरुख खान और नाना पाटेकर - फोटो : एक्स @Shah Rukh Khan
नाना को किया याद
शाहरुख ने बताया कि नाना ऐसे इंसान थे जो सामने वाले की तारीफ करके उसे खुश करने के बजाय वही बात कहते थे, जो उसे सुननी जरूरी होती थी। उन्होंने लिखा कि नाना सीधे-सपाट, थोड़े सख्त और बेहद ईमानदार इंसान थे। साथ ही उनकी मुस्कान बहुत खूबसूरत थी।

शाहरुख ने नाना के प्यार जताने के अंदाज को भी याद किया। उन्होंने बताया कि नाना पहले सामने वाले पर गुस्सा करते थे और डांटते थे, लेकिन कुछ देर बाद पता चलता था कि उसी गुस्से के बीच वह प्यार भी जता रहे हैं।

नाना पाटेकर - फोटो : X
सिर्फ को-स्टार नहीं थे नाना 
अभिनेता ने कहा कि नाना उनके लिए सिर्फ एक को-स्टार नहीं थे। वह उनके लिए मेंटॉर, टीचर, क्रिटिक और दोस्त भी थे। शाहरुख ने यह भी याद किया कि नाना कैरम के बेहद शानदार खिलाड़ी थे और उनके साथ खेलने वाला शायद ही कोई उन्हें हरा पाता था।

शाहरुख ने अपने पोस्ट में लिखा कि नाना की शिद्दत, उनकी हंसी, उनका पागलपन और उनका प्यार हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि काश उनके पास नाना के साथ कुछ और बातचीत करने, एक और बहस करने, चाय पीने और कैरम खेलने का वक्त होता।

जूही चावला, नाना पाटेकर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने नाना को दी श्रद्धांजलि
शाहरुख और नाना पाटेकर ने फिल्म ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और साल 2002 में आई ‘शक्ति: द पावर’ में साथ काम किया था। नाना के निधन पर शाहरुख ने कहा कि उनके जाने से सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में भी एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है।

शाहरुख ने अपनी पोस्ट के आखिर में नाना को याद करते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा बहुत याद करेंगे। साथ ही उन्होंने नाना को शानदार अभिनेता और बेजोड़ कैरम चैंपियन बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे हुआ नाना का निधन?
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।  

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: ‘मैं कल आऊंगा...’, अभिनेता से आखिरी बातचीत याद कर भावुक हुए प्रोड्यूसर; इस फिल्म पर कर रहे थे काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें