फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने डंकी को बताया साफ सुथरा मनोरंजन, 'लुट पुट गया' पर फैन का वीडियो साझा कर लुटाया प्यार

Fri, 01 Dec 2023 09:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान की डंकी की रिलीज को एक महीने से भी कम समय बचा है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच लगातार उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए शाहरुख खान ने एक छोटे बच्चे का वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान-'लुट पुट गया' गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस वर्ष उनकी जवान और पठान की शानदार सफलता के बाद एक पेशवर शिखर पर हैं। साल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब फैंस को उनकी तीसरी फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में किंग खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनका एक छोटा फैन डंकी के गाने 'लुट पुट गया' पर डांस कर रहा है। शाहरुख ने फिल्म को साफ सुथरा एंटरटेनमेंट करार दिया।

विज्ञापन

किंग खान ने साझा किया फैंस का वीडियो 

शाहरुख खान की डंकी की रिलीज को एक महीने से भी कम समय बचा है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच लगातार उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए शाहरुख खान ने एक छोटे बच्चे का वीडियो साझा किया है। किंग खान ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'वह बहुत प्यारे हैं, जब आप फिल्म देखने जाएं तो कृपया उन्हें ले जाएं। डंकी साफ सुथरा मनोरंजन और भावना है जिसका आनंद लिया जा सकता है और युवा और बुजुर्ग समान रूप से इसे महसूस कर सकते हैं। बहुत सारा प्यार।'  


शाहरुख ने फैन पर लुटाया प्यार

किंग खान ने कई फैंस के उनके गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया है। एक फैन जिनकी बेटी ने अस्पताल में रहने के दौरान लुट पुट गया पर डांस किया। इसपर किंग खान ने लिखा, 'खुशी है कि गाना उसे खुश करने में सक्षम है। आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। छोटी बच्ची को ढेर सारा प्यार।' 

विज्ञापन


ऐसे शुरू हुई हुई थी आदित्य और श्वेता की प्रेम कहानी

विज्ञापन

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी डंकी

पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता से उत्साहित शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म डंकी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कराने के लिए तैयार हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। डंकी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रभास की सालार के साथ मुकाबला होगा। 


Animal Review: आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का पहला रिव्यू, चर्चा में प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें