फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: साड़ी के एक ब्रांड ने तापसी को कर दिया था रिजेक्ट? एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Sun, 19 Mar 2023 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तापसी का कहना है कि उनका पोर्टफोलियो देखकर उनके पास एक साड़ी ब्रांड के विज्ञापन का ऑफर आया था, लेकिन बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। पिंक, थप्पड़ और बदला जैसी तमाम फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हालांकि, तापसी ने जब अपनी करियर यात्रा शुरू की तो उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें एक साड़ी ब्रांड तक ने रिजेक्ट कर दिया था। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है, जिसका खुलासा हाल ही में तापसी पन्नू ने किया है।

विज्ञापन


मम्मी ने की थी मदद
तापसी पन्नू का कहना है कि पोर्टफोलियो तैयार कराने में उनकी मम्मी ने उन्हें आर्थिक मदद दी। इसके बाद उन्हें कुछ एडवरटाइजमेंट मिलने लगे। तापसी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें एक बड़े साड़ी ब्रांड से कैटलॉग शूट का ऑफर आया। मगर, बाद में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। तापसी के मुताबिक उन्हें इसलिए रिजेक्ट किया गया, क्योंकि वह काफी ज्यादा यंग लग रही थीं।
Adipurush: आदिपुरुष के निर्माताओं को दायर याचिका में कोर्ट से मिली राहत, फिल्म की रिलीज को लेकर आया यह फैसला
विज्ञापन


कम उम्र बनी बाधा
तापसी का कहना है कि वह उस वक्त कॉलेज के सेकेंड ईयर में थीं। वहीं, साड़ी ब्रांड को किसी ऐसी मॉडल की तलाश थी, जो थोड़ी परिपक्व दिखे। आपको बता दें कि तापसी जल्द ही राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर तापसी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है, 'जहां राजू सर और शाहरुख सर दोनों एक ही फिल्म में हों, वहां अगर मुझसे बैकग्राउंड में एक पेड़ बनने के लिए भी कहा जाए तो मैं उसके लिए भी तैयार रहूंगी।'
विज्ञापन

Arbaaz Khan: मलाइका संग अपने रिश्ते पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम अपने बेटे अरहान के लिए साथ हैं

किंग खान के साथ आएंगी नजर
तापसी का कहना है कि वह फिल्म 'डंकी' को एक ऐसे अवसर के तौर पर देख रही हैं, जो जिंदगी में एक बार मिलता है। तापसी के मुताबिक, 'यह मौका मुझे एक दशक के बाद मिला है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तमाम नए अनुभव हुए।' आपको बता दें कि 'डंकी' शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी का भी पहला प्रोजेक्ट है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।
South Cinema : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की यह अभिनेत्रियां है करोड़ो की मालकिन, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें