फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh khan: 'पठान' की दमदार सफलता पर गदगद शाहरुख खान, पोस्ट साझा कर खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए एक सनकिस्ड सेल्फी पोस्ट की।
विज्ञापन
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 429.9 करोड़ रुपये कमाए। प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 832.20 रुपये करोड़ की कमाई की है। अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और एक सनकिस्ड सेल्फी पोस्ट की।

विज्ञापन

पठान - फोटो : सोशल मीडिया
25 जनवरी को फिल्म की रिलीज के बाद से फिल्म 'पठान' ने अकेले विदेशी क्षेत्रों में 319 रुपये करोड़ दर्ज किए हैं। फिल्म के कलाकारों और क्रू ने हाल ही में मुंबई में एक प्रेस वार्ता के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे के काम की तारीफ की और फिल्म के खास पलों के बारे में बात की। शाहरुख ने पठान में दीपिका के एक्शन दृश्यों में से एक को 'सेक्सिएस्ट फाइट सीन' बताया।
Akshay Kumar: अनुपम खेर ने की स्पेशल 26 के सीक्वल की मांग, अक्षय कुमार ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

फिल्म पठान - फोटो : social media
अब शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म को इतना प्यार देने के लिए अपने फैंस और दर्शकों का शुक्रिया कहा है। उन्होंने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह एक सफेद टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ से सूरज की किरणें उनके चेहरे पर पड़ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सूरज अकेला है। जलता है और फिर से चमकने के लिए अंधेरे से बाहर आता है। 'पठान' पर सूरज को चमकने देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

Amitabh bachchan: जब बिग बी के बेल बॉटम पैंट में घुस गया था चूहा, अमिताभ ने साझा की 'दो और दो पांच' की यादें
विज्ञापन

पठान - फोटो : social media
'पठान' के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'बाहुबली 2' हिंदी भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। 'पठान' में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी हैं। साथ ही सलमान खान का कैमियो रोल भी है।
Sidharth Kiara Wedding: शादी में सिद्धार्थ ने छुए अपनी अर्धांगिनी के पैर, कियारा ने भी पति को दिया खास तोहफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें