हॉलीवुड क्रिएटिव एलायंस की सूची
हॉलीवुड क्रिएटिव एलायंस ने दुनिया भर से एकत्र किए गए नामांकनों की सूची साझा की। 'जवान' इस सूची में 'बार्बी', 'ओपेनहाइमर', 'किलर ऑफ द फ्लावर मून', 'जॉन विक', 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स' और कई अन्य बॉक्स ऑफिस हिट के साथ शामिल हो गई है। 'जवान' को एनाटॉमी ऑफ ए फॉल (फ्रांस), कंक्रीट यूटोपिया (दक्षिण कोरिया), ऑफ द स्नो (स्पेन), द टेस्ट ऑफ थिंग्स (फ्रांस), द टीचर्स लाउंज (जर्मनी), और द जोन ऑफ इंटरेस्ट (यूनाइटेड किंगडम), फॉलन लीव्स (फिनलैंड), परफेक्ट डेज (जापान), रेडिकल (मेक्सिको), सोसाइटी के साथ भारत से एस्ट्रा अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ फीचर श्रेणी में नामांकित किया गया।
Neena Gupta: 'फालतू नारीवाद' बयान पर नीना गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- विवाद पैदा करने के लिए...
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'जवान'
'जवान' 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, क्योंकि इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यह शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है, जो कि इसी साल रिलीज हुई 'पठान' से भी ऊपर है। वहीं बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'डंकी' के बारे में तो 'डंकी' दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'यू' सर्टिफिकेट मिला है।
Yash 19: रॉकी भाई ने उठाया अपनी अगली फिल्म के नाम से पर्दा, टीजर साझा कर दी जानकारी