सिनेमाघर में इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्में- 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' सजी हुई हैं। दोनों फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि दोनों ही फिल्में पहली दिसंबर को रिलीज हुई हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 300 करोड़ रूपये का आकंड़ा पार कर चुकी है। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है। सातवें दिन दोनों फिल्मों का कारोबार कैसा रहा? आइए जानते हैं...
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर, बॉबी देओल (एनिमल)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के छठे दिन (बुधवार को) इस फिल्म ने 30.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी तुलना में गुरुवार की कमाई में मामूली सी गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को यानी सातवें दिन इस फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ 'एनिमल' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कारोबार 338.85 करोड़ रुपये हो चुका है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म का धमाका जारी है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 527.6 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई