फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: गोविंदा ने अवॉर्ड शो में जमकर किया डांस, रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर ने भी जमाया रंग

Mon, 21 Nov 2022 07:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो हाल ही में हुए 'फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवार्ड्स' का है। इसमें सिने जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
अपने डांस से गोविंदा ने फिर जीता दिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

अभिनेता गोविंदा अपने अभिनय के साथ-साथ जबरदस्त डांस के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गोविंदा 'मैं तो रास्ते से जा रहा था...' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दरअसल हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो का है। दिलचस्प बात यह है कि गोविंदा को डांस करता देख रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी खुद को नहीं रोक सके और साथ-साथ थिरकने लगे। 
The Black Tiger: फिर शुरू हुआ असली ‘टाइगर’ की बायोपिक पर काम, पांच साल पहले सलमान के साथ बनने वाली थी फिल्म
विज्ञापन


सुनीता आहूजा भी जमकर नाचीं
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा स्टेज पर नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल समेत कई सितारे दर्शक दीर्घा में नजर आ रहे हैं। गोविंदा को डांस करता देख सभी लोगों का डांस करने का ऐसा मन किया कि वहीं खड़े-खड़े थिरकने लगे। वीडियो में सुनीता आहूजा को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

  
रणवीर ने किया दंडवत प्रणाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो हाल ही में हुए 'फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवार्ड्स' का है। इसमें सिने जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस अवॉर्ड नाईट शो में गोविंदा ने जबरदस्त डांस किया। गोविंदा के डांस को देखकर रणवीर सिंह तो इस कदर प्रभावित हुए कि वह स्टेज पर चढ़ गए और गोविंदा को दंडवत प्रणाम करने लगे। बता दें कि रणवीर सिंह, गोविंदा के जबरदस्त फैन हैं। रणवीर कई बार खुद यह बात कह चुके हैं कि वह गोविंदा से काफी प्रेरित हैं। 

संघर्ष के दौर से गुजरे गोविंद
वीडियो में गोविंदा के साथ-साथ अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बात करें गोविंदा की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म जगत में आने के लिए काफी संघर्ष किया। एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास अपनी डांस गुरू सरोज खान को फीस देने तक के लिए पैसे नहीं थे। मगर, गोविंदा ने अपने अभिनय और डांस से सबका दिल जीत लिया। 'राजा बाबू', 'आंखें', 'कुली नंबर वन', 'हीरो नंबर वन', 'दीवाना मस्ताना', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'अनाड़ी नंबर वन' और 'जोड़ी नम्बर वन' जैसी कई शानदार फिल्मों में गोविंदा का अभिनय खूब पसंद किया गया।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु की झलक, वीडियो में नन्हे राजकुमार पर प्यार लुटाती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें