फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिलीज से पहले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, प्यार लुटाने के लिए ग्रिल पर चढ़े शाहरुख

Sun, 22 Jan 2023 11:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर रविवार की तरह आज भी शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर उनके दीदार के लिए जमा हुए थे। शाहरुख खान ने भी अपने फैंस की कदर करते हुए उन्हें ग्रीट किया।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह असल जिंदगी में भी अपने फैंस के दिलों के बादशाह हैं। इस बात का सबूत उनके फैंस अक्सर देते ही रहते हैं। आज भी शाहरुख खान के फैंस ने उन्हें बता दिया कि वह उनके लिए कितने खास हैं। दरअसल, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर सैकड़ों की संख्या में उनके फैंस खड़े हुए हैं और उनकी एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर रविवार की तरह आज भी शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर उनके दीदार के लिए जमा हुए थे। शाहरुख खान ने भी अपने फैंस की कदर करते हुए उन्हें ग्रीट किया।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख खान ने जोश और उत्साह के साथ अपने फैंस को धन्यवाद किया और उनसे अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' देखने की भी अपील की। वीडियो में सैकड़ों फैंस शाहरुख खान की एक झलक के लिए चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बीच सड़क पर एक लाल रंग की कार फंसी हुई है। शाहरुख खान ने इस कार का जिक्र अपने कैप्शन में भी किया है।



Mumbai Film City: फिल्म सिटी को यूपी न जाने देने का एलान, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा 300 कमरों का होटल

फिल्म पठान - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा करते हुए शाहरूख खान ने कैप्शन में अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, 'रविवार की इतनी प्यारी शाम के लिए आप सभी का शुक्रिया और सॉरी, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि लाल गाड़ी वालों ने कुर्सी की पेटी बांध ली थी। 'पठान' देखने के लिए अपने टिकट बुक कीजिए और अब मैं आपसे वही मिलता हूं।

Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार
विज्ञापन

पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान चार साल बाद 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'पठान' फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन इब्राहिम और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ टिकट बिक रहे हैं। 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें