बता दें कि दीपिका ककड़ और शोएब इब्राहम दोनों एक्टर्स होने के साथ-साथ व्लॉगर भी हैं। दोनों एक्टिंग करने के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिनचर्या के बारे में साझा करते रहते है। शोएब ने अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी बताते हुए एक शॉकिंग बात भी बताई है। पिछले साल फरवरी में दीपिका का मिसकैरेज हुआ। उस समय वह करीब छह हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं, जिसके बाद दीपिका काफी टूट गई थीं। उन्होंने कहा कि हम दोनों को इन सब से बाहर आने में काफी वक्त लग गया।