ट्विटर पर एक यूजर ने शाहरुख से कहा कि आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड के जैकेट थोड़ा 1000-2000 वाले भी बनवा दीजिए, वह खरीदने में तो घर चला जाएगा। इस बात पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा कि यह क्लोदिंग ब्रांड वाले मुझे भी सस्ते कपड़े नहीं बेच रहे हैं। कुछ करता हूं। बता दें कि क्लोदिंग ब्रांड के विज्ञापन में शाहरुख और आर्यन ने पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा की थी और इसके जरिए आर्यन ने बतौर निर्देशक डेब्यू भी किया।
Alia Bhatt: घर में कैसा होता है रणबीर का व्यवहार? आलिया बोलीं- मेरा गुस्सा होना उन्हें पसंद नहीं
वहीं, बात करें शाहरुख खान के आने वाली फिल्मों के बार में तो बीते दिन किंग खान ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि 'जवान' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और अब यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म दो जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के काम के चलते इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही शाहरुख फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे।
Manisha Koirala: अपनी सफलता पर इतराईं मनीषा कोइराला! बोलीं- आज मेरे पास है ना कहने की लग्जरी