फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग: शाहरुख बोले- यह एक परिवारिक फिल्म, बेटी सुहाना पर कही यह बड़ी बात; सुनाया शुरुआती दिनों का किस्सा

Sat, 28 Nov 2026 06:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • दिसंबर 2026 में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होने वाली है। 
  • इन दिनों अभिनेता अलग-अलग कार्यक्रमों में फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं।
  • हाल ही में हुए एक इवेंट में शाहरुख ने फिल्म, करियर और बेटी पर बात की। 
विज्ञापन
'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान एक्टर ने फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने यह भी बताया कि किंग एक परिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बेटी सुहाना के साथ अभिनय करने के पीछे का कारण भी बताया। 

‘किंग’ पर शाहरुख ने क्या कहा? 

विज्ञापन

शाहरुख ने कहा, ‘किंग एक ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार सिनेमाघर में देख सकता है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें भरपूर ड्रामा है। जैसा कि आपने देखा है, इसमें ढेर सारा एक्शन भी है। आपने गाने भी देखे हैं। इस फिल्म में कई सितारे हैं। अगर मैं गिनना शुरू कर दूं तो हमें गिनती कम पड़ जाएगी। इतने सारे सितारे हैं कि मैं उनके नाम नहीं बता पा रहा।’

Trending Videos

शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

बेटी सुहाना पर क्या बोले किंग खान? 
आगे अपनी बातचीत में शाहरुख ने कहा, ‘मैं अब 61 साल का हो गया हूं। मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपनी उम्र के हिसाब से ही किरदार निभाना चाहिए। मैं सुहाना के पिता का किरदार निभा रहा हूं ताकि फिल्में देखने के बाद लड़कियां ये महसूस कर सकें कि मेरे पापा ऐसे होने चाहिए।’
बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक गैंगस्टर के रूप में नजर आ सकते हैं। वहीं सुहाना खान उनकी बेटी या शिष्य के रोल में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

अपने करियर पर भी की बात 
इवेंट में शाहरुख ने यह भी कहा था कि वह खुद को खूबसूरत नहीं मानते। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से ही हीरो बनना चाहता था पर जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब मुझे लगता था कि मैं अच्छा नहीं दिखता। इसलिए जब मुझे हीरो बनने का मौका मिला, तो मैं उसे बहुत खास मानता हूं। मेरे जैसे साधारण दिखने वाले इंसान के लिए यह मौका काफी मायने रखता है।'

विज्ञापन

'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म ‘किंग’ के बारे में 
'किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म से सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें