मैं प्रेम की दीवानी हूं
- फोटो : सोशल मीडिया
‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ हुई हिट
'मैं प्रेम की दीवानी हूं' 2003 में रिलीज हुई थी। यह एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म संजना (करीना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में तब एक अप्रत्याशित मोड़ आता है जब वह दो पुरुषों, प्रेम किशन माथुर (ऋतिक) और प्रेम कुमार (अभिषेक) से मिलती है। शुरुआत में उसे लगता है कि ऋतिक का किरदार उसके परिवार द्वारा चुना गया लड़का है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि अभिषेक का किरदार उसका होने वाला जीवनसाथी है, जिससे एक लव ट्रायएंगल की कहानी शुरू हो जाती है।
‘यह प्रेम मोल लिया’ का कलेक्शन
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ रुपये हो गया है।