बॉलीवुड के ‘किंग खान’ ने स्टार प्लस के 'टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच' शो की रिहर्सल शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स ने 'खुश होना क्यों जरुरी है' विषय पर बात करने के लिए रजनीकांत से संपर्क किया है।
शाहरुख खान इस शो के होस्ट हैं, और इस शो में वो लोगों के अनुभव और सफलता की कहानियों को पेश करते दिखाई देंगे। शो की शूटिंग 20 अगस्त को शुरू होगी।
पढ़ें- अश्मित पटेल और महक चहल ने स्पेन में की सगाई
शो में करण जौहर, एकता कपूर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज जैसे प्रतिभाशाली लोगों की कहानियां दिखाई जाएंगी। शो में उन लोगों पर भी बात होगी जिन्होंने समाज में बदलाव के लिए प्रयास किए हैं।