आलिया भट्ट चुलबुली तो हैं ही, साथ ही बेहद संवेदनशील भी हैं। वो बेसहारा जानवरों को पालने और उन्हें बचाने की मुहिम भी चला रही हैं। अालिया किसी बेसहारा बेजुबान पर अत्याचार होतो हुए बिल्कुल भी नहीं देख सकतीं।
क्या सच में सिद्धार्थ और आलिया की राहें हो गई हैं अलग?
आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने एक खबर ट्वीट की। इसमें उन्होंने लिखा कि इस व्यक्ति ने ईंट से कुचलकर सोते हुुए कुत्ते की जान ले ली। यही नहीं, उसने व्यक्ति ने इसका वीडियो भी बनाया। आलिया ने उस ट्वीट को री-ट्वीट करते अपनी नाराजगी जताई।
आलिया भट्ट ने लिखा कि ये देखकर मैं बेहद हैरान हूं। ये क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है। ये अपराध है। ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
What the hell is this????? I am shocked!!!! How can people do this? This is a crime! I am disgusted!!! This demands severe punishment! https://t.co/qi6ZAH039u
— Alia Bhatt (@aliaa08) August 18, 2017
बता दें कि कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने पर्यावरण से संबंधित 'को एग्जिस्ट' नाम की एक नई शुरूआत की है। इस दौरान उन्होंने मदर्स डे पर एक कछुए की जान बचाई थी। उन्होंने एक कछुए को समुद्र में छोड़ा था। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इसमें गली के कुत्ते बिल्लियों को भी शामिल कर लिया है। आलिया इस पहल के तहत छोटे से जानवरों को पालती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। आलिया पर्यावरण और जानवरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहती हैं। आलिय कि कैसे दयालु कार्य के माध्यम से हम सब, इन जानवरों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
अपने इस कैंपेन के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा था कि गली के कुत्ते-बिल्लियों के साथ अक्सर लोग धारणाओं के कारण काफी क्रूर व्यवहार करते हैं। सड़को पर रहने के कारण वो सुरक्षित नहीं हैं, उनका कोई सुरक्षित घर नहीं हैं, वो कठोर ड्राइवर द्वारा कुचल दिए जाते हैं। त्योहारों और समारोह के दौरान पटाखों और लाउडस्पीकरों की जोर से आवाज़ से परेशान रहते हैं। इस अभियान के माध्यम से, हम लोगों के आचरण को बदलने की उम्मीद करते हैं।