फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax Payer: विजय और अमिताभ को पछाड़ सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारे बने शाहरुख खान, सूची में बड़ा बदलाव

Thu, 05 Sep 2024 12:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फॉर्च्यून इंडिया ने सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें शाहरुख खान, दलपति विजय, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे सितारों को पीछे छोड़ नंबर 1 पर आ गए हैं। 
 
विज्ञापन
सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। ताजा रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार वित्तीय वर्ष 2024 के लिए सबसे अधिक टैक्स भुगतान करने वाले सेलिब्रिटी के रूप में उभरे हैं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और दलपति विजय को पीछे छोड़ते हुए वह 92 करोड़ रुपये के योगदान के साथ सूची में नंबर वन पायदान पर हैं। 

विज्ञापन

दूसरे पायदान पर दलपति विजय 

रिपोर्ट फॉर्च्यून इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है। शाहरुख खान के बाद सूची में दूसरा नाम साउथ सुपरस्टार दलपति विजय का है। 80 करोड़ रुपये के टैक्स भुगतान के साथ विजय इस सूची में नंबर दो पर काबिज हैं। वहीं, सलमान खान 75 करोड़ रुपये टैक्स भरते हुए इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। 

अमिताभ बच्चन को मिला ये स्थान

कथित तौर पर, अनुभवी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपये के टैक्स भुगतान के साथ चौथा स्थान हासिल किया। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में मेगास्टार की हालिया भूमिका ने उनकी कमाई को बढ़ा दिया है। सूची में मनोरंजन जगत के सितारों के साथ-साथ क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हैं। 

G.O.A.T. Review: जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म में बेअसर रहा विजय का डबल रोल, हिंदी डबिंग की दिक्कतें सबसे ज्यादा

सूची में शामिल ये चर्चित नाम

क्रिकेटर विराट कोहली ने 66 करोड़ रुपये का योगदान देकर सूची में पांचवां स्थान हासिल किया। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रणबीर कपूर भी इस सूची का हिस्सा हैं, जिन्होंने 42 करोड़ रुपये और 36 करोड़ रुपये का कर भुगतान किया है। इस सूची में कॉमेडियन कपिल शर्मा और बॉलीवुड सितारे करीना कपूर, शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ सहित कई अन्य हस्तियां भी शामिल हैं, जिनका कर योगदान 11 करोड़ रुपये से 26 करोड़ रुपये तक है।

Vikram: विक्रम ने कहा- मशहूर होने के बाद दोस्त बनाना मुश्किल, पावरफुल स्टार के तौर पर छाप छोड़ना लगता है अच्छा
विज्ञापन

आइए टॉप 10 टैक्स भुगतान करने वाले सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
 
स्टार का नाम टैक्स का भुगतान
शाहरुख खान 92 करोड़ रुपये 
दलपति विजय 80 करोड़ रुपये 
सलमान खान 75 करोड़ रुपये 
अमिताभ बच्चन 71 करोड़ रुपये 
विराट कोहली  66 करोड़ रुपये 
अजय देवगन 42 करोड़ रुपये 
एमएस धोनी 38 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर 36 करोड़ रुपये 
सचिन तेंदुलकर 28 करोड़ रुपये 
ऋतिक रोशन 28 करोड़ रुपये 
कपिल शर्मा 26 करोड़ रुपये



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें