फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reema Kagti: विदेश में धमाल मचाएगी 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग

Wed, 04 Sep 2024 11:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रीमा कागती की फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहा है। प्राइम वीडियो की यह ओरिजनल फिल्म हाल ही में 68वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव - फोटो : इंस्टाग्राम- जोया अख्तर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' को 68वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। मशहूर निर्देशक रीमा कागती ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। 9 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव के 'क्रिएट' सेगमेंट में इसका प्रदर्शन किया जाएगा। 

Salim Javed Separation: इन फिल्मों में शबाना व हेलेन के नामों पर हुआ एतराज, और टूट गई सलीम-जावेद की हिट जोड़ी
विज्ञापन


इन सितारों ने किया है फिल्म में काम

इसे 10 अक्टूबर को प्रसिद्ध व्यू वेस्ट एंड और 12 अक्टूबर को ऐतिहासिक कर्जन सोहो सिनेमा में दिखाई जाएगा। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन की फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' को वरुण ग्रोवर ने लिखा है। इस फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

Mahesh Babu: तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बारिश से बुरे हालात, मदद के लिए आगे आए महेश बाबू, दान किए इतने करोड़

टीआईएफएफ में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 13 सितंबर को 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में होगा। फिल्म को फिल्म निर्माण और दोस्ती के इर्द-गिर्द बुना गया है। यह बताती है कि जब ये दो चीजें टकराती हैं तो क्या होता है।

Call Me Bae: मुंबई मेट्रो में सफर करती दिखीं अनन्या पांडे, 'कॉल मी बे' के अन्य कलाकार भी रहे मौजूद
विज्ञापन


नासिर शेख के जीवन पर बनी है फिल्म

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' मालेगांव शहर के फिल्मकार नासिर शेख के जीवन पर आधारित है। यह प्राइम वीडियो की ओरिजनल फिल्म है। रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।

Stree 2 Box Office Collection: 500 करोड़ के क्लब से महज कुछ ही दूरी पर स्त्री 2, जानें 21वें दिन की कमाई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें