फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान-शाहरुख इस महीने में शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस, लगेगा भव्य सेट

Sun, 19 Feb 2023 01:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर, दोनों ही यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार पूरा होने वाला है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में एक स्पेशल सीक्वेंस के लिए दोनों साथ नजर आएंगे। दोनों इस सीक्वेंस की शूटिंग कब शुरू करेंगे, इसे लेकर जानकारी सामने आई है! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल में किंग खान और भाईजान इसकी शूटिंग करेंगे, जो कि एक स्पेशल सेट पर होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर, दोनों ही यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं। ऐसे में दोनों सितारों की झलक एक-दूसरे की फिल्मों में दिखाई देना लाजमी है। पठान में सभी ने सलमान खान का कैमियो देखा। अब सलमान की फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। बता दें कि इस सीक्वेंस को बीते वर्ष शूट करने की तैयारी थी। लेकिन, कुछ निजी और प्रोफेशनल वजहों से शूटिंग नहीं हो सकी।
Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान और शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों चार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शाहरुख और सलमान के अलावा फैंस की नजर इस बात पर भी है कि ऋतिक रोशन कब फिल्म 'वॉर' के कबीर के रूप में  इस स्पाई ब्रिगेड को जॉइन करेंगे। 
विज्ञापन

Susmita Sen: जिंदगी से हार मान चुकी फैन को सुष्मिता ने दी हिम्मत, बोलीं- मजबूती से डटी रहो, जल्द ही जीत होगी

बात शाहरुख खान की करें तो इन दिनों वह 'पठान' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। यह फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 511.60  करोड़ रुपये कूट चुकी है। इसके अलावा शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों 'जवान' और 'डंकी' को लेकर भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' की रिलीज डेट में बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी। मगर, अब रिलीज डेट बदल दी गई है। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Sunny Leone: तुर्की-सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए सनी लियोनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, कमाई का 10% करेंगी दान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें