अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा कि जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। नागा चैतन्य से उनका तलाक हो चुका है। अक्तूबर 2021 में दोनों से तलाक का एलान कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद सामंथा मायोसाइटिस बीमारी का शिकार हुईं। हालांकि, धीरे-धीरे अब उनकी जिंदगी सामान्य हो रही है। इस बीच वह नागा चैतन्य के साथ अपने खराब रिश्ते पर बात करती नजर आईं।