फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गले मिलते हुए पुलकित-वरुण से हुई कुछ ऐसी गलती, यूजर्स बोले- 'इनका कुछ चल रहा है'

Tue, 11 Apr 2023 09:27 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फुकरे' जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।इस वीडियो में पुलकित सम्राट वरुण शर्मा को गलती से लिप किस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
पुलकित-वरुण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स की हर हरकत पर फैंस और मीडिया की पैनी नजर रहती है। कई बार ये सेलेब्स अनजाने में कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि वो सुर्खियों में छा जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में पुलकित वरुण शर्मा के साथ कुछ ऐसा कर गए कि लोगों की हंसी नहीं बंद हो रही है।

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट मनीष मल्होत्रा के घर पर पहुंचे थे। इस दौरान जब वह बाहर निकले तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान वरुण और पुलकित ने ब्लैक एंड ब्लू डेनिम में ट्वीनिंग की थी। इतना ही नहीं मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर एक दूसरे को दोनों ने गले भी लगाया। वहीं पुलकित इस दौरान वरुण को गलती से गाल पर किस करने की बजाय लिप किस कर बैठे।

पुलकित-वरुण - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि जल्द अपनी गलती सुधारते हुए पुलकित ने वरुण को गाल पर भी किस किया। लेकिन तब तक पुलकित और वरुण का उप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अब सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रहा है कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी भी कंट्रोल नहीं कर पा रहे यूजर्स साथ ही मजे लेते हुए जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलकित और वरुण का यह वीडियो जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है और एक लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'यह क्या हो रहा है भाई'। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हम पुलकित को दोस्ताना 2 में देखना चाहते हैं'। वहीं एक अन्य तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इनका भी कुछ चल रहा है'।

यह भी पढ़ें: फैंस की डिमांड पर इवेंट के दौरान शर्टलेस हुए सलमान खान, यूजर्स बोले- सिक्स पैक किधर हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें