यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया है। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुखद खबर, यूसुफ हुसैन को श्रद्धांजलि, हंसल मेहता और पूरे परिवार को शक्ति मिले'।
पूजा भट्ट ने लिखा, ' इस खबर ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकती हंसल की आप क्या महसूस कर रहे होंगे? वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'यूसुफ जी हमने कितने फिल्मों में साथ काम किया, पहले कुछ ना कहो और आखिरी फिल्म बॉब बिस्वास, वह बहुत ही दयालू थे'।