'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा कॉमेडी शो है, जो घर-घर में पॉपुलर है और हर एक्टर इसमें अपनी फिल्म का प्रमोशन करना चाहता है। लेकिन इस बार अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन करने नहीं जा रहे हैं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इमरान हाशमी के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी कर रहे अक्षय कुमार 'सेल्फी' का प्रमोशन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अक्षय कभी मेट्रो में सफर तो कभी किसी सितारे के साथ सेल्फी लेते नजर आ ही जाते हैं पर खबर है इस बार खिलाड़ी 'द कपिल शर्मा शो' में प्रमोशन करने नहीं जाएंगे। यह हम नहीं बल्कि अपने आपको फिल्म क्रिटिक बुलाने वाले कमाल आर खान यानी केआरके कह रहे हैं।
विज्ञापन
'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा कॉमेडी शो है, जो घर-घर में पॉपुलर है और हर एक्टर इसमें अपनी फिल्म का प्रमोशन करना चाहता है। लेकिन अब इसको लेकर अभिनेताओं की सोच बदलती जा रही है। ऐसा हाल ही में केआरके द्वारा किया गया एक ट्वीट कह रहा है। इस ट्वीट में कमाल आर खान ने अक्षय कुमार के 'द कपिल शर्मा शो' में न जाने की जानकारी भी साझा की है।
Pushpa 2: 'पुष्पा' के सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार, टीजर में नहीं दिखेगी 'ऊं अंटावा' गर्ल की झलक
विज्ञापन
केआरके ने अपने इस ट्वीट में एक बार फिर 'द कपिल शर्मा शो' को बड़ी पनौती बताया है। केआरके ने लिखा, 'आखिरकार अक्षय कुमार ने द कपिल शर्मा शो पर सेल्फी को प्रमोट न करने का फैसला करते अच्छा काम किया है। अक्की समझ गए कि द कपिल शर्मा शो, फिल्मों के लिए बड़ी पनौती है।' क्या अक्षय कुमार का कपिल शर्मा शो में न जाना केआरके के इस ट्वीट को सच साबित करता है। हालांकि, अभी खिलाड़ी कुमार के न जाने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। ‘सेल्फी’ पृथ्वीराज सुकुमार की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर ने सभी को हैरान कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Antman And The Wasp Quantumania Review: एमसीयू के सिलेबस का एक और चैप्टर, थानोस की कमी पूरी करने आया कैंग