सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का लगातार एक के बाद एक पोस्टर जारी किया जा रहा है। कल ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, वही इसके तुरन्त बाद इस फिल्म का दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में आखिरकार सलमान खान का चेहरा दिखाया गया है। इस पोस्टर में सलमान खान बहुत भोले लग रहे हैं। इस पोस्टर के देखने के बाद उनके फैंस में इस फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ जाएगी।
अपनी हर फिल्म में कुछ अलग कर लोगो का दिल जीतने वाले सलमान खान लग रहा है इस फिल्म से भी अपने फैंस को खुश करने वाले हैं। इस पोस्टटर में सलमान खान नीले रंग की चेक की शर्ट और स्वेटर में नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े- केटी पेरी ने शेयर की मां काली की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'अपमान मत कीजिए'
इस पोस्टर में सलमान किसी को सेल्युट करते दिख रहे हैं, इसके साथ ही उन्होने अपने कंधो पर बूट्स टांग रखे है। सलमान इस पोस्टर में काफी भोले और क्यूट लग रहे हैं।
लगातार दो पोस्टर रिलीज होने के बाद दर्शकों को इस फिल्म के और पोस्टर्स का इंतजार रहेगा साथ ही उनके फैंस इस फिल्म के टीजर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Peace, Respect, Love and Light in your life from the Tubelight team . pic.twitter.com/BXjkn0Xc9m
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 20, 2017
इस पोस्टर को ध्यान से देखेंगे तो युद्ध के मैदान में सोहेल खान नजर आ रहे हैं। पहले पोस्टर की टैग लाइन 'क्या तुम्हें सकीन है?' को ही इस पोस्टर में दोबारा इस्तेमाल किया गया है लेकिन इससे पहले जहा सलमान खान के चेहरे को सस्पेंस रखा गया था वहीं इस पोस्टर में उनके चेहरे पर ही फोकस किया गया है।
इसे भी पढ़े- ट्विटर पर दिखा सचिन का मास्टर क्लास, शाहरुख को दिया दार्शनिक अंदाज में जवाब