फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवॉच पोस्टरः गॉगल पहनकर प्रियंका ने कहा- 'आगे बढ़ो और घूरो'

Thu, 20 Apr 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बेवाॅच
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का नया पोस्टर लॉन्च किया गया है। इस पूरे पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का चेहरा छाया हुआ है। उनकी आंखों पर लगे गॉगल में फिल्म की बाकी कास्ट नजर आ रही है। पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। 
विज्ञापन


इस नए पोस्टर में अंग्रेजी में एक टैगलाइन भी दी गई है। पोस्टर पर लिखा है - Go Ahead And Stare. इसका मतलब है- आगे बढ़ो और घूरो। कुछ ऐसा ही प्रियंका पोस्टर में करती दिख रही हैं। ये पोस्टर बेवॉच के ऑफीशियल इंस्टग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस पोस्टर से पहले फिल्म का ट्रेलर और एक पोस्टर लॉन्च किया जा चुका है। ये फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।

ये भ्‍ाी पढ़ें-  'बेवॉच' के नए ट्रेलर में दिखा प्रियंका चोपड़ा का अंदाज

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने इस प्रोजेक्ट को खत्म करने के बाद जल्द ही मुंबई वापस आ जाएंगी। प्रियंका अब कोई बॉलीवुड मूवी करना चाहती हैं। प्रियंका के अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग भी पूरी होने वाली है। इसके चलते अब प्रियंका वापस बॉलीवुड में फिर से एंट्री करेंगी। 
विज्ञापन

  Looks that could kill. See @priyankachopra in Baywatch on May 25.#BeBaywatch Get your tix today or you'll regret it: https://t.co/YHTBuWqIKn pic.twitter.com/CsXFHKkQ5j — Baywatch Movie (@baywatchmovie) April 19, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें