यूट्यूब चैनल टीवीएफ के सीईओ अरुनाभ कुमार के खिलाफ कुछ दिन पहले मुंबई में सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है। टीवीएफ की कई महिला कर्मचारियों ने अरुणभ पर ऑफिस परिसर में छेड़खानी का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में एक महिला कर्मचारी ने अरनाभ द्वारा की गई गंदी हरकतों के बारे में बताया।
मिड-डे में छपी खबर के मुताबिक एफआईआर में लड़की ने बताया, 'एक दिन मैं फोन पर बात करते हुए परिसर से बाहर निकल रही थी जब अरनाभ ने मुझे बुलाया। उन्होंने मुझे अपने साथ आने का इशारा किया। मैं ना चाहते हुए भी उनके पीछे चली गई। इसके बाद वो मुझे बताने लगे कि वो अभी-अभी रत्नागिरी से लौटे हैं और अपने साथ वहां के आम लाए हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे भी आम पसंद हैं। अचानक उनका हाथ मेरी गर्दन से होते हुए मेरी कमर तक पहुंच गया। मैं काफी शॉक हो गई और तुरंत वहां से निकल गई।'
अरुनाभ के खिलाफ दर्ज एक और एफआईआर में एक लड़की ने कहा कि वो अक्सर उनके लुक्स पर कमेंट करते थे। इतना ही नहीं, अरुनाभ उनको छूने की भी कोशिश करते रहते थे। उनके सामने उन्होंने अपनी शर्ट तक उतार दी थी।