फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' पर बनेगी मिनी टीवी सीरीज, होंगे कई खुलासे

Sat, 01 Apr 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
एस एस राजामौली
विज्ञापन
'बाहुबली' की जबरदस्त सफलता को देखते हुए निर्देशक एस एस राजामौली ने फिल्म के दूसरे किरदार पर एक मिनी टीवी सीरीज अनाउंस की है। राजामौली सिवागामी के किरदार पर एक टीवी सीरीज बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसका खुलासा उन्होंने शनिवार को एक इवेंट के दौरान किया। यहां उन्होंने सिवागामी के किरदार पर बेस्ड किताब 'द राइज ऑफ सिवागामी' भी लॉन्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बाहुबली' में सिवागामी के किरदार में रमैया कृष्णन
टीवी सीरीज के बारे में बताते हुए राजामौली ने कहा, 'हम इन तीनों किताबों पर मिनी टीवी सीरीज बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन ये डेली सोप की तरह नहीं होगी जो आमतौर पर हम टीवी पर देखते हैं। हम इस सीरीज को सीजनल बनाएंगे जिसमें 13 एपीसोड होंगे।'

सिवागामी पर आधारित राजामौली की ये किताब सिवागामी की कहानी बताएगी कि कैसे वो माहेष्मती की रानी बनीं। साथ ही इस फिल्म में कटप्पा के किरदार को भी रिवील किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म 'बाहुबली' में सिवागामी का किरदार रमैया कृष्णन ने निभाया है। सिवागामी इस फिल्म का अहम किरदार है जो बाहुबली (प्रभास) और देवसेना (अनुष्का शेट्टी) के प्यार को देख भल्लाल देव (राणा डग्गूबती) माहेष्मती का राजा बना देती है। सिवागामी को बाहुबली और देवसेना का प्यार मंजूर नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें