फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: सुशांत सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने के बाद किया गया चालू, प्रधानमंत्री मोदी पर कसा था तंज

Wed, 26 May 2021 05:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सावधान इंडिया' (Savdhaan India) के होस्ट और अभिनेता सुशांत सिंह के ट्विटर अकाउंट को एक बार फिर ब्लॉक कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसा था। अब उनका ट्विटर अकाउंट वापस चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने फिल्म और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह (Sushant Singh) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत जबरदस्त एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। सुशांत उस वक्त गुस्से में आ गए जब उनका ट्विटर अकाउंट अचानक ही ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि बाद में अकाउंट फिर से चालू कर दिया गया था लेकिन सुशांत ने इस दौरान जमकर अपनी भड़ास निकाली थी और साथ ही पीएम मोदी पर भी निशाना साधा था।

विज्ञापन


टीवी शो 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह के ट्विटर अकाउंट को बुधवार (26 मई) को कुछ देर के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। अभिनेता ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि सुशांत सिंह ने स्क्रीनशॉट के साथ पीएम मोदी पर भी तंज कसा था। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर मेडल ऑफ ऑनर, शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी।' साथ ही सुशांत सिंह ने ट्विटर पर भी गुस्सा निकाला और लिखा, 'मेरे ट्विटर अकाउंट को एक बार फिर रोक दिया गया है। ट्विटर कम से कम इतनी शालीनता तो रखो कि पहले एक नोटिस भेज दिया जाए।'
 

सुशांत सिंह के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक किए जाने पर कई फिल्मी सितारे उनके समर्थन में उतर आए थे। स्वरा भास्कर और गुलशन देवैया ने उनका पूरा साथ दिया था। हालांकि अब सुशांत सिंह के ट्विटर हैंडल को फिर से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सुशांत सिंह के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया हो। इससे पहले फरवरी 2021 में उनके साथ-साथ कई और लोगों के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया था। बताया जा रहा था कि सुशांत लगातार किसानों के समर्थन और सरकार के विरोध में ट्वीट कर रहे थे इसलिए उनके अकाउंट को ब्लॉक किया गया था। ट्विटर हैंडल वापस चालू होने के बाद भी सुशांत सिंह लगातार किसानों का समर्थन करते नजर आए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें