फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saurabh Shukla: सौरभ शुक्ला ने रणबीर कपूर को बताया रम का शौकीन, बोले- एक बार में खत्म की थी पूरी बोतल

Tue, 21 Feb 2023 04:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म शमशेरा की शूटिंग के दौरान रणबीर और सौरभ शुक्ला ने 30 हजार की महंगी रम एक साथ मिलकर खत्म की थी। 
विज्ञापन
Saurabh Shukla Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और सौरभ शुक्ला कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने फिल्म बर्फी में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म में दोनों की काफी नोक-झोंक देखने को मिली थी। हाल ही में सौरभ शुक्ल ने अनफिल्टर्ड बाय समदीश शो में अपने और रणबीर को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने शो के दौरान रणबीर संग बिताए हुए अच्छे पलों को लेकर बात की। साथ ही, रणबीर और रम से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। 

विज्ञापन

Saurabh Shukla - फोटो : सोशल मीडिया
रम पीने के शौकीन हैं रणबीर
दरअसल, सौरभ शुक्ला ने उस वक्त के किस्सों को साझा किया, जब दोनों कलाकार लेह में शूटिंग कर रहे थे। उस समय दोनों ने रम की काफी महंगी बोतल को खत्म कर दिया था। सौरभ शुक्ला ने बताया कि वह ज्यादातर ओल्ड मोंक और कोक पीते हैं। मुझे यह काफी पसंद है, क्योंकि यह आसानी से कहीं भी मिल जाती है। रणबीर के साथ मैंने महंगी रम भी पी थी। उन्होंने बताया कि फिल्म शमशेरा की शूटिंग के दौरान उनके पास रम की एक बोतल थी, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये प्रति बोतल है। वह रम मुझे रणबीर कपूर ने पिलाई थी और उन्हें वह नागार्जुन ने फिल्म ब्राह्मास्त्र के दौरान दी थी। हालांकि, यह पूरी बोतल नहीं थी। जब रणबीर ने इसे खोला था तो वह कुछ एक चौथाई थी। इसके बाद होस्ट ने पूछा कि क्या रणबीर बोतल खाली करके लाए थे? 

Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का

Saurabh Shukla - फोटो : सोशल मीडिया
30 हजार की महंगी रम रणबीर और सौरभ ने साथ खत्म की थी
सौरभ बोले- मैं लेह में था तो रणबीर ने मुझसे पूछा कि सर आप क्या पी रहे हैं?  मैंने जवाब में कहा कि मैं ओल्ड मोंक पी रहा हूं। रणबीर बोले कि मैं आपको यह पिलाऊंगा, जिसके बाद दोनों ने 30 हजार की रम पी थी और पूरी बोतल खत्म हो गई थी। इसके बाद रणबीर बोले कि सर थोड़ी सी कम पड़ गई। मैंने उनसे पूछा कि क्या आप ओल्ड मोंक पीएंगे। उनकी हामी के बाद हमने ओल्ड मोंक पी। 

Disha Vakani: पहली बार दिखी ‘दयाबेन’ के बेटे की झलक, फैंस बोले- तारक मेहता में वापस आ जाओ प्लीज
विज्ञापन

Saurabh Shukla - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर संग बना चुके हैं कई फिल्में
सौरभ शुक्ला काफी वक्त से बॉलीवुड में अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने रणबीर के साथ फिल्म बर्फी, जग्गा जासूस और शमशेरा की थी। सौरभ शुक्ला ने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। वह हाल ही में दृश्यम 2. और भेड़िया में नजर आए थे। 

DPIFF 2023: सुर्खियों में रहने को वरुण धवन का नया पैंतरा, एजेंसी का दावा मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें