रम पीने के शौकीन हैं रणबीर
दरअसल, सौरभ शुक्ला ने उस वक्त के किस्सों को साझा किया, जब दोनों कलाकार लेह में शूटिंग कर रहे थे। उस समय दोनों ने रम की काफी महंगी बोतल को खत्म कर दिया था। सौरभ शुक्ला ने बताया कि वह ज्यादातर ओल्ड मोंक और कोक पीते हैं। मुझे यह काफी पसंद है, क्योंकि यह आसानी से कहीं भी मिल जाती है। रणबीर के साथ मैंने महंगी रम भी पी थी। उन्होंने बताया कि फिल्म शमशेरा की शूटिंग के दौरान उनके पास रम की एक बोतल थी, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये प्रति बोतल है। वह रम मुझे रणबीर कपूर ने पिलाई थी और उन्हें वह नागार्जुन ने फिल्म ब्राह्मास्त्र के दौरान दी थी। हालांकि, यह पूरी बोतल नहीं थी। जब रणबीर ने इसे खोला था तो वह कुछ एक चौथाई थी। इसके बाद होस्ट ने पूछा कि क्या रणबीर बोतल खाली करके लाए थे?
Urfi Javed: खतरों के खिलाड़ी 13 में उर्फी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी के शो में लगेगा कन्ट्रोवर्सी का तड़का
30 हजार की महंगी रम रणबीर और सौरभ ने साथ खत्म की थी
सौरभ बोले- मैं लेह में था तो रणबीर ने मुझसे पूछा कि सर आप क्या पी रहे हैं? मैंने जवाब में कहा कि मैं ओल्ड मोंक पी रहा हूं। रणबीर बोले कि मैं आपको यह पिलाऊंगा, जिसके बाद दोनों ने 30 हजार की रम पी थी और पूरी बोतल खत्म हो गई थी। इसके बाद रणबीर बोले कि सर थोड़ी सी कम पड़ गई। मैंने उनसे पूछा कि क्या आप ओल्ड मोंक पीएंगे। उनकी हामी के बाद हमने ओल्ड मोंक पी।
Disha Vakani: पहली बार दिखी ‘दयाबेन’ के बेटे की झलक, फैंस बोले- तारक मेहता में वापस आ जाओ प्लीज