बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की गिनती इंडस्ट्री के चहेते स्टार किड्स में होती है। सारा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'केदारनाथ' से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही सारा के एयरपोर्ट लुक्स भी इंटरनेट पर जमकर वायरल होते रहते हैं।
एयरपोर्ट पर भागीं सारा
एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आई थीं, जिसे ओटीटी प्लेटफार्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रही। सारा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिनेत्री मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। पैपराजी और फैंस से बचने के लिए एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर भागती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
'ओवर एक्टिंग की दुकान'
एक यूजर ने लिखा, 'ओवर एक्टिंग की दुकान।' वहीं, एक ने लिखा, 'उसके पीछे भागना बंद करो और कोई ध्यान मत दो।' वायरल हो रहे सारा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स इसी तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को हाल ही में पवन कृपलानी की मर्डर मिस्ट्री 'गैसलाइट' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'जरा हटके जरा बच के' का भी हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- Sanjay Leela Bhansali: हॉलीवुड एजेंसी संग संजय लीला भंसाली ने की डील, विदेशी धरती पर दिखाएंगे अपनी 'लीला'