एक्शन का धमाल
ट्रेलर में कई हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंसेज दिखाए गए हैं। पुरानी दुश्मनी के साथ कुछ नये दुश्मन लौटे हैं। फिल्म का निर्माण नील एच मॉरिट्ज, विन डीजल, जस्टिन ली, जेफ जेफ किरशेनबॉम और समंथा विन्सेंट ने किया है। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी लुइस लेटेरियर ने संभाली है। बता दें कि यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म से जुड़े नए स्टार्स
इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो विन डीजल के साथ मिशेल रॉड्रिग्ज, टायरीस गिब्सन, क्रिस ब्रिजेज, जेसन मोमोआ, जेसन स्टेथमजॉन सीना, सुंग कांग अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरोन, नेथली इमैनुअल भी एक्शन का दम दिखा रहे हैं। यही नहीं इस बार रीटा मोरेनो, एलन रिक्टसन, डैनियल मेलकॉयर और ब्री लारसन भी फिल्म से जुड़े हैं।
Marvel Studios: गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 के रेड-कार्पेट पर सितारों का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म