फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के सेल्फी लेने पर सारा ने दिया ये रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Sun, 01 Dec 2019 10:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सारा अली खान ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। सारा अपने अच्छे व्यवहार के लिए भी पसंद की जाती हैं। पेपराजी की वो पसंदीदा हैं। जब भी वो फोटोग्राफर्स से मिलती हैं हमेशा हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए देखी जाती हैं। उनका ये पोज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। एक बार फिर ऐसा कुछ हुआ जिसे देख सारा के फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में सारा एक ब्यूटी सलून से निकलती हुई देखी गईं। बाहर निकलते ही उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। कुछ ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई तो कुछ ने उनके ऑटोग्राफ लिए। सारा ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। एक फैन ने जब सारा के साथ सेल्फी लेनी चाही तो अभिनेत्री ने उन्हें गले लगा लिया। सारा का ये खुशनुमा अंदाज देख फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन

लुक्स की बात करें तो सारा ने इस दौरान येलो कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना है। जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला रखा है। सारा ने गुलाबी रंग का हैंडबैग कैरी किया हुआ है।

कई बार फैंस भी सेलिब्रेटीज के साथ जबरन तस्वीरें खिंचवाने लग जाते हैं जिससे वो असहज हो जाते हैं। पिछले दिनों सारा के साथ भी ऐसा ही कुछ वाकया हुआ। सारा मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं। वहां मौजूद फैंस ने सारा को घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। सारा एक-एक कर सबके साथ फोटो खिंचवा रही थीं कि तभी एक फैन सारा के काफी करीब आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। उस फैन ने पहले पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश की तो सारा ने उसे थोड़ा सा दूर रहने को कहा। इसके बावजूद भी वो सारा के पास जाने की कोशिश करने लगा। इस घटना के बाद सारा अहसहज दिखीं।

फिल्मों की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' के रीमेक में दिखेंगी।

दिशा पाटनी ने शेयर की तस्वीर, टाइगर श्रॉफ की मां और बहन कृष्णा ने किया कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें