फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने शेयर की तस्वीर, टाइगर श्रॉफ की मां और बहन कृष्णा ने किया कमेंट

Sun, 01 Dec 2019 08:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फिल्मों के अलावा दिशा अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दिशा, टाइगर के परिवार के काफी करीब हैं।
विज्ञापन




 

दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में दिशा ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटो शेयर की। जिस पर टाइगर के साथ उनकी मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ ने लाइक किया है। यही नहीं दोनों ने दिशा की इस तस्वीर पर कमेंट भी किया। कृष्णा ने लिखा- 'डैम्मम' जबकि टाइगर की मां ने लिखा- 'क्यूटी'। बता दें कि दिशा और टाइगर 'बागी 2' में एक साथ दिखाई दिए थे जिसके बाद से ही उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। दोनों साथ में कई बार पार्टियों और डिनर डेट पर स्पॉट होते रहे हैं। 

tiger shroff disha patani - फोटो : Instagram
बात दिशा के फिल्मी करियर की करें तो उनकी आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ 'भारत' थी। दिशा जल्द ही फिल्म 'मलंग' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' भी साइन की है। इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित करेंगे। फिल्म 2020 के ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टाइगर श्रॉफ की बात करें तो हाल ही में 'वॉर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्मों के अलावा टाइगर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले टाइगर ने पिता जैकी की तस्वीर साझा करते हुए भावुक कैप्शन लिखा था जो चर्चा में रहा। 

डिंपल कपाड़िया की मां का निधन, विश्व एड्स दिवस पर मानुषी छिल्लर का एलान, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें