बोलीं- मुझे प्रक्रिया नहीं पता
शहाना से जब पूछा गया कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की बजाय 'लापता लेडीज' को चुना। इस पर आपकी कुछ कहेंगी? शहाना ने कहा कि उन्हें तक नही मालूम कि ऑस्कर के लिए चयन कैसे हुआ? ईमानदारी से बताऊं तो मुझे नहीं पता कि फिल्मों को कैसे चुना जाता है'। मुझे लगता है कि यह एनएफडीसी ही तय करता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि तरीका क्या हैं या आवेदन प्रक्रिया क्या है? इसलिए मुझे नहीं लगता कि फिल्म के चयन पर मुझे कोई टिप्पणी करनी चाहिए'।
ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे
सोशल मीडिया पर चलीं चर्चाओं पर कही ये बात
'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। इस पर शहाना ने कहा कि ऐसी प्रतिक्रियाएं इंसान का स्वभाव हैं। उन्होंने कहा कि जब इसे चुना गया, तो लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा, 'लापता लेडीज' ने उम्दा प्रदर्शन किया है। सिनेमाघरों में भले ही यह सुस्त चली, लेकिन ओटीटी पर इसे कमाल का रेस्पॉन्स मिला। शहाना ने आगे कहा कि यह बता पाना मुश्किल होता है कि एक फिल्म दूसरी से बेहतर कैसे हुई? मैं शुक्रगुजार हूं कि 'लापता लेडीज' इतनी आगे बढ़ी और वैश्विक स्तर पर दक्षिण एशियाई महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में जागरूकता पैदा की उस पर चर्चा हुई। एक शॉर्ट फिल्म, 'अनुजा' को शॉर्टलिस्ट किया गया है। दक्षिण एशियाई महिलाओं और उनके काम को मान्यता मिल रही है, यह भी एक उपलब्धि है। हालांकि, हमें अपने काम को मान्यता दिलाने के लिए किसी मंच की जरूरत नहीं, लेकिन फिल्मों का चुना जाता आश्चर्यजनक है। अब लोग हमारी फिल्में ज्यादा देखेंगे'।
ये खबर भी पढ़ें:
Meenakshi Chaudhary: 'लकी भास्कर' के बाद मीनाक्षी चौधरी के हाथ लगी एक और फिल्म, श्रीलीला को किया रिप्लेस
शहाना ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया है अदा
फिल्म 'संतोष' ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। इसमें भारतीय कलाकारों ने भी काम किया है। संध्या सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म उत्तर भारत की कहानी पर आधारित है, लेकिन इसका निर्माण ब्रिटेन, जर्मनी, भारत और फ्रांस के तमाम निर्माताओं ने मिलकर किया है। इसे यूके की तरफ से ऑस्कर की तरफ से भेजा गया है। शहाना गोस्वामी ने फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका अदा की है। फिल्म 'संतोष' का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है। 'संतोष' फिल्म को ब्रिटेन में व्यापक स्तर पर रिलीज किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें:
Jackie Shroff: रियल लाइफ में हीरो है 'बेबी जॉन' का ये विलेन, वीडियो देखकर लोग कर रहे जमकर तारीफ