फैन की मदद करते दिखे जैकी
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें जैकी श्रॉफ एक इवेंट के बाद अपनी कार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। सफेद शर्ट, नीली जैकेट और मैचिंग हैट में वह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इस दौरान उनके फैंस उनके साथ एक फोटो खींचने के लिए उत्साहित थे। इस हलचल के बीच एक फैन अपना बैलेंस खोकर गिर पड़ा। यह देखकर जैकी ने तुरंत उस फैन की मदद की और उसे उठने में सहारा दिया। फैन का हाल जानने के बाद जैकी ने पैपराजी से गुड नाइट कहा और अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे
हाउसफुल 5 में नजर आएंगे जैकी