निर्देशक अपने नाम के पीछे पहले अपनी मां का नाम 'लीला' लगाते हैं। इस पर बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि जब मैंने खुद को संजय लीला भंसाली कहने का फैसला किया तो मुझे नहीं लगा कि मैं एक चलन शुरू कर रहा हूं, लेकिन अगर लोग अपने माता-पिता को उनके नाम पर सम्मान दे रहे हैं तो मैं कहता हूं, यह एक नई शुरुआत है। हमें अपने माता-पिता के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। अफसोस की बात है कि मेरे पिता ने मुझे अपने जीवन में सफल होते नहीं देखा, लेकिन मेरी मां का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं उनके बिना किसी भी चीज के लायक हो पाऊंगा।
Vivek Agnihotri: 'आजकल शादी सिर्फ दिखावा...,' विवेक अग्निहोत्री ने 'डेस्टिनेशन वेडिंग' पर कसा तंज, यूजर्स दंग