साल 1994 में 26 जुलाई को इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। शो में रीमा लागू देवकीबेन का किरदार निभाती थीं। तो वहीं शो पर उनकी बहू के किरदार में सुप्रिया पिलगांवकर थीं। शो में उनका नाम था राधा। तू-तू मैं-मैं में सास बहू बनीं सुप्रिया और रीमा लागू की मजेदार नोक झोंक देखने को मिलती थीं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि इस बार शो में सास का किरदार कौन निभाएगा। तो बता दें, इस बार सास और कोई नहीं बल्की सुप्रिया पिलगांवकर बनेंगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पिलगांवकर ने बताया कि वे इस शो को एक बार फिर से दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, पहले सीजन में सचिन पिलगांवकर भी थे, वे शो पर चंदन के किरदार में नजर आते थे। एक्टर ने बताया कि इस बार शो में सुप्रिया पिलगांवकर बहू नहीं बल्की सास बनी नजर आएंगी। सचिन ने आगे कहा कि- ये जनरेशन उस वक्त जरूर स्कूल में रही होगी जब ये शो ऑनएयर हुआ करता था। इस शो को देख कर ही ये बड़े हुए हैं। बता दें, शो पर रीमा लागू का काम लाजवाब था, सास के रोल में वे एक दम फिट बैठती थीं। मई 2017 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।
शो में 'बहू राधा' का अब प्रमोशन हो गया है और वे बन गई है सास। तो ऐसे में सास राधा की बहू कौन होने वाली है? ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: 'आजकल शादी सिर्फ दिखावा...,' विवेक अग्निहोत्री ने 'डेस्टिनेशन वेडिंग' पर कसा तंज, यूजर्स दंग