फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैजू बावरा' में तानसेन बनने से अजय देवगन का इनकार, 'बैजू' के लिए भंसाली डाल रहे रणवीर सिंह पर डोरे

Tue, 29 Oct 2019 03:35 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के शो मैन संजय लीला भंसाली ने भले अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा को 2021 की दिवाली पर हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण की महाभारत के सामने रिलीज करने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन असल दिक्कत उनके सामने अब इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर आ रही है। फिल्म में तानसेन का किरदार करने करने के लिए अजय देवगन ने ना कर दी है। बैजू के लीड किरदार के लिए भंसाली रणवीर सिंह से मिले हैं और रणवीर ने भी इस फिल्म के लिए अब तक बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

विज्ञापन


रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा जगत की हिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों में से एक है। दोनों ने अब तक 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।  तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं और तीनों ही फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी रही हैं।

बैजू बावरा 15वीं सदी के मशहूर संगीतकार थे। वह ध्रुपद गायकी के लिए काफी मशहूर थें। उन्होंने अकबर के दरबार में शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता तानसेन को संगीत द्वन्द के लिए चुनौती दी थी है। वह तानसेन को अपने संगीतकार पिता की मौत का जिम्मेदार मानते थे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'भंसाली ने इस फिल्म का लीड किरदार रणवीर सिंह को ऑफर किया है। उनके अनुसार यह भावुक और रामांटिक किरदार निभाने के लिए रणवीर सर्वश्रेष्ठ हैं और अगर रणवीर इस किरदार के लिए अपनी स्वीकृति देते हैं तो यह उनके करियर का एक और चुनौतीपूर्ण किरदार होगा जिसके लिए उन्हें काफी तैयारी की जरूरत पड़ेगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है तब तक रणवीर अपने दूसरी फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे।' 
विज्ञापन


रणवीर इससे पहले फिल्म 'गली बॉय' में एक रैपर की भूमिका निभा चुके हैं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस वजह से माना जा रहा है कि 'बैजू बावरा' का किरदार एक्टर पर सटीक बैठेगा। वहीं रणवीर के अपोजिट रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा चल रही है। यह फिल्म दिवाली 2021  में रिलीज होगी।  गौरतलब है कि 1952 में 'बैजू बावरा' नाम से पहले भी फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन विजय भट्ट ने किया था वहीं म्यूजिक नौशाद ने दिया था। फिल्म में मीना कुमारी और भारत भूषण ने मुख्य  किरदार निभाया था। 

इस पूरे मामले का असली पेंच ये है कि दीपिका बतौर निर्माता और अभिनेत्री इसी दिन अपनी अगली फिल्म महाभारत को रिलीज करने का ऐलान कर चुकी हैं। महाभारत में वह द्रौपदी के किरदार में दिखेंगी और न तो रणवीर और न ही दीपिका ये चाहेंगी कि उनकी इस सबसे महात्वाकांक्षी फिल्म का मुकाबला भंसाली की किसी फिल्म से हो।
विज्ञापन


पढ़ें: Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड बोलीं-अटेंशन पाने को किसी भी हद तक जा सकती है शहनाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें