फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंततः पुणे की जेल में शिफ्ट हुए संजय दत्त

Wed, 22 May 2013 11:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहने की अफवाह अंततः गलत साबित हुयी। आर्म्स एक्ट के तहत सजा पाने वाले संजय दत्त को बुधवार की सुबह पुणे की येरवाडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब संजय बाकी की सजा यहीं पर काटेंगे।
विज्ञापन


जेल शिफ्ट करने की यह प्रक्रिया बहुत ही गुपचुप तरीके से बुधवार की अलसुबह हुई। किसी को भी कानों-कान इस शिफ्टिंग की खबर नहीं थी।

इस बात को लेकर शुरू से ही संशय बना हुआ था कि संजय दत्त को कहां रखा जाएगा। आमतौर पर आर्थर रोड जेल में अंडरट्रायल कैदियों को रखा जाता है और सजा मिलने के बाद उन्हें महाराष्ट्र सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया जाता है।

संजय दत्त ने पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए पुणे की येरवडा जेल में सरेंडर करने की बात कही थी, लेकिन बाद में याचिका वापस लेकर कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


संजय को साउथ मुंबई की आर्थर रोड जेल से आधी रात के बाद एक वैन में ले जाया गया। इस शिफ्टिंग को संजय के स्पेशल टाडा कोर्ट में सरेंडर करने के ठीक एक हफ्ते बाद अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


येरवडा जेल कैदी रखने की क्षमत के हिसाब से एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक है। संजय दत्त को बाकी की सजा यहीं पर काटनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें